{"_id":"6ad133e71445c7a1070aa7d6","slug":"athletics-pratiyogita-kathua-news-c-201-1-knt1006-137534-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट 20 अक्तूबर , नेशनल में जाने का मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट 20 अक्तूबर , नेशनल में जाने का मिलेगा मौका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। 20 अक्टूबर को जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया जाएगा। इसमें अंडर-14, अंडर-18, अंडर-20 और ओपन वर्ग के खिलाड़ी विभिन्न ट्रैक और फील्ड इवेंट में हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन जम्मू-कश्मीर एमेच्योर एथलेटिक्स एसोसिएशन के तहत किया जाएगा, जो एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से संबद्ध है।
आयोजकों ने बताया कि ओपन वर्ग में 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर दौड़ के साथ 3, 5 और 10 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की जाएगी। इसके अलावा ट्रैक और फील्ड के अन्य इवेंट भी प्रतियोगिता का हिस्सा होंगे। अंडर-14, अंडर-18 और अंडर-20 वर्ग में खिलाड़ियों के लिए 100, 200, 600, 800 और 1000 मीटर सहित 5 और 10 किलोमीटर की दौड़ में भाग लेने का अवसर रहेगा।
प्रेसवार्ता में आयोजक रवि जस्सल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में एथलेटिक्स को बढ़ावा देना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए मंच उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि पहले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन करना पड़ता था। जबकि इस आयोजन में चयनित खिलाड़ियों को सीधे राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता 20 अक्टूबर को सुबह सात बजे से सरकारी डिग्री कॉलेज, कठुआ में आयोजित होगी। इसमें भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को एसोसिएशन की ओर से निर्धारित 100 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा, ताकि आयु वर्ग की पात्रता की जांच की जा सके।