{"_id":"60ac17e9f2efcccd8cc0c3e6b0b90765","slug":"assembly-duly-taken-as-vishwakarma-puja-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वकर्मा सभा ने विधिवत पूजन कर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वकर्मा सभा ने विधिवत पूजन कर निकाली शोभायात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sat, 25 Oct 2014 02:10 AM IST
विज्ञापन
विश्वकर्मा सभा कठुआ ने विश्वकर्मा दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर पारलीवंड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में विधिवत पूजन के बाद शहर में शोभा यात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन
कठुआ विधायक चरणजीत सिंह इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे। विश्वकर्मा दिवस पर दिनभर कामकाज बंद रख भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की।
सृष्टि निर्माता विश्वकर्मा जी की पूजा के अवसर पर समाज और राज्य वासियों को धर्म में आस्था और आपसी सौहार्द को बनाए रखने का संदेश दिया गया।
वक्ताओं ने समाज के उद्धार के लिए सामुदायिक भवन में विचार रखे और विधायक से उनकी मांग को पूरा करने की मांग की। शहर में निकाली गई।
भव्य शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और स्थानीय लोगों ने भी शिरकत की। मंदिर प्रांगण से निकाली गई यह शोभायात्रा शहर का भ्रमण करते हुए एक बार फिर मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए लंगर का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन