फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   arrest

हनुमान चालीसा कठुआ

विज्ञापन
arrest
हनुमान चालीस का पाठ करने वाले भाजपा नेता को पकड़कर ले जाती पुलिस - फोटो : KATHUA
कठुआ। लाउडस्पीकर विवाद ने शनिवार को कठुआ में भी दस्तक दे दी। जीजीएम साइंस कॉलेज में हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर छात्रों की गिरफ्तारी के बाद छात्रों के समर्थन में नहर चौक पर भाजपा नेताओं की अध्यक्षता में युवाओं ने सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवाओं को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे युवा ने बताया कि जम्मू में छात्रों की गिरफ्तारी हुई है, वे हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। कहा कि हर किसी को अपने धार्मिक पाठ की आजादी है तो वे भी कर सकते हैं। भाजपा नेता मयंक बगौत्रा ने कहा कि जीजीएम साइंस कॉलेज में छात्रों की गिरफ्तारी हुई है। इसके लिए जांच कमेटी उपराज्यपाल को बनाने चाहिए। आरोप लगाए कि देशभर में हनुमान पाठ किया जाता है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में अफसरशाही एक धर्म विशेष पर अत्याचार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed