फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Are set to cross-border infiltration suicide

सरहद पार घुसपैठ की तैयारी में हैं फिदायीन

Thu, 23 Oct 2014 01:45 AM IST
ब्यूरो/ओमपाल संब्याल,कठुआ
ब्यूरो/ओमपाल संब्याल,कठुआ Updated Thu, 23 Oct 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
Are set to cross-border infiltration suicide

भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर हाल के तनाव के बाद रियासत में प्रधानमंत्री के दौरे और दीपावली पर्व को लेकर सुरक्षा तंत्र के लिए दोहरी चुनौती खड़ी हो गई है।

विज्ञापन


सरहद पार की हलचल पर नजर गड़ाए खुफिया तंत्र ने ताजा इनपुट जारी कर दिया है जिसमें बताया गया है कि फिदायीन आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं।

दो स्थानों पर इस तरह की तैयारी का इनपुट जारी किया गया है। इसे लेकर पुलिस सहित तमाम सुरक्षा बलाें और खुफिया एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया गया है।

दिवाली की पूर्वसंध्या पर बाकायदा संयुक्त बैठक का आयोजन कर पीएम दौरे और दिवाली की संवेदनशीलता के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसमें सेना, सीमा सुरक्षा बल के अलावा राज्य और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के प्रतिनिधियों के   बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया गया।

इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान ही फिदायीन आतंकियाें की घुसपैठ को लेकर चल रही तैयारी का इनपुट साझा किया गया। भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगते दरियाई नालों और कठुआ जिले से घुसपैठ के लिए कुख्यात रहे रूटों पर सुरक्षा बलों की निगरानी पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


इस बाबत पूछे जाने पर कठुआ के एसएसपी पवन परिहार ने बताया कि गुरुवार को रियासत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा प्रस्तावित है। वहीं दिवाली पर्व भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही अवसर सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील हैं इसे लेकर भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों की सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है।

पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की तैयारी पर उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर इस तरह की आशंका अमूमन बनी रहती है। पीएम दौरे और दिवाली पर्व पर घुसपैठ की आशंका बढ़ गई है जिसे लेकर तमाम तरह की तैयारियाें को अंतिम रूप दे दिया गया है।

वहीं उन्होंने कहा कि यदि भारत पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर उल्लंघन के हालात भी उपजते हैं तो ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की व्यवस्था भी कर ली गई है।


इधर कठुआ शहर सहित आसपास और दूरदराज इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया है। जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे से लेकर रेल मार्ग पर निगरानी को कड़ा कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed