फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Applicants of Driving Licence Allegation on Officials of Department

Kathua News: प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण प्रमाण के नाम पर परेशान करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
Applicants of Driving Licence Allegation on Officials of Department
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। आरटीओ कठुआ कार्यालय से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों ने कार्यालय के अधिकारियों पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लाइसेंस के लिए ट्रायल देने आए आवेदकों को प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण प्रमाण और ड्राइविंग स्कूल से मिलने वाले प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के लिए परेशान किया जा रहा है।
बिलावर से आए जतिन ने बताया कि शुक्रवार को जब वह ट्रायल के लिए आए तो प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण प्रमाण में कमी बता दी गई है, जबकि उनके साथ एक अन्य युवा जो पिछली बार होने वाले ट्रायल को पास भी कर चुका है। उसे भी लाइसेंस के लिए अब नया प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण प्रमाण बनवाने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के बाद भी वह लोग जैसे-तैसे ट्रायल के लिए आए थे लेकिन उन्हें अब वापस जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसी तरह, जुथाना से आए मोहम्मद का कहना था कि वह आज दूसरी बार ट्रायल देने के लिए हैं। पहली बार लाए गए दस्तावेजों के आधार पर ही उन्हें ट्रायल की अनुमति दी गई थी, मगर इस बार उन्हें दस्तावेजों को दोबारा बनवाने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एआरटीओ शम्मी कुमार का कहना है कि सरकार की ओर से भारी वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के लिए प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण प्रमाण और ड्राइविंग स्कूल से मिलने वाले प्रशिक्षण प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया है। कुछ आवेदकों के प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण प्रमाण न तो संस्थान की ओर से जारी किए गए हैं और न ही उस पर प्रशिक्षण हासिल करने की तिथि अंकित है। ऐसे में उन आवेदकों को नए प्रमाण पत्र लाने के लिए कहा गया है जबकि अन्य आवेदकों के ट्रायल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed