फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   animal jaam

Kathua News: हाईवे पर मवेशियों का जाम, खतरे में जान

Mon, 04 Dec 2023 12:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 04 Dec 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
animal jaam
- मवेशियों को गौशाला भेजने और इन्हें खुला छोड़ने वाले मालिकों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


हीरानगर। हाईवे पर आवारा मवेशियों की बढ़ती संख्या वाहन चालकों के लिए परेशानी बनती जा रही है। हाईवे के विस्तारीकरण और एक्सप्रेस-वे के निर्माण के चलते कई जगहों पर हाईवे संकरा हो गया है। ऐसे में सड़कों के बीच घूमते आवारा मवेशी दुर्घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। खासतौर पर रात के समय हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। लोगों की मांग है कि सड़कों पर घूमने वाले आवारा मवेशियों को प्रशासन गौशालाओं में पहुंचाने का काम करे और जो लोग इन्हें घरों से निकालकर हाईवे पर छोड़ते हैं उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

सुनील कुमार ने कहा कि हाईवे पर आवारा पशु दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। ज्यादातर लोग दूध न देने वाली गायों को या फिर बछड़ों को घर से निकाल कर हाईवे की ओर धकेल देते हैं। यह हादसों का कारण बन रहे हैं। पिछले हफ्ते गुड़ा मुंडिया में सड़क पर अचानक बेल आगे आने से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। गाड़ी में एयरबैग खुलने से इसमें बैठा परिवार सुरक्षित रहा, लेकिन बैल की मौके पर मौत हो गई। यह हादसा दिन में हुआ था, लेकिन रात के समय इस तरह के हादसों की आशंका और बढ़ जाती है। इसलिए प्रशासन को चाहिए कि आवारा पशुओं को किसी गाड़ी में डालकर गौशालाओं में छोड़ना चाहिए। ताकि हाईवे पर न इनको कोई नुकसान हो और न ही वाहन चालकों को।
विज्ञापन


संजीव सिंह ने कहा हाईवे पर डिवाइडर पर उगी झाड़ियों में छिपे आवारा मवेशी अचानक सड़कों पर उतर आते हैं। जिनकी वजह से अक्सर हादसे होते हैं। इस तरह के हादसों को रोकने के लिए प्रशासन को गंभीरता से इस पर काम करना चाहिए। यहां से मवेशियों को कहीं और ले जाया जाना चाहिए और इसके साथ ही जो लोग घरों से पशुओं को निकालकर यहां छोड़ देते हैं उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों के लिए घातक साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article