फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Angry villagers protest against water crisis

पेयजल संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Wed, 24 Sep 2014 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Wed, 24 Sep 2014 01:37 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers protest against water crisis

जिले के लोगेट गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए दो मोटर हैं, लेकिन दोनों मोटर खराब होने से एक महीने से ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं। इसके खिलाफ लोगेट के ग्रामीणों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। ट्यूबवेल की मोटर लेने आई विभागीय टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे सरपंच करम सिंह ने बताया कि एक महीना पूर्व गांव के एक ट्यूबवेल की मोटर खराब हो गई थी। उसे विभाग ने ठीक किया तो दूसरे ट्यूबवेल की मोटर खराब हो गई। इसके चलते पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कई बार पेयजल आपूर्ति सुचारु करवाने की मांग उठाई, लेकिन विभाग ने समस्या को दूर करने के लिए कोई गंभीरता नहीं दिखाई। विभागीय अधिकारी ने शिकायत के कुछ दिनाें बाद पंप को ठीक करवा दिया, लेकिन उसके दो दिन बाद ही पहले ट्यूबवेल की मोटर फिर से खराब हो गई। पिछले सोलह दिन से मोटर खराब थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई भी नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को ट्यूबवेल पर ताला लगा दिया, लेकिन फिर भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। मंगलवार को अधिकारियों के साथ जैसे ही टीम पहुंची लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और विभागीय अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई।

लोगों ने कहा कि विभाग की वजह से ही लोगों को परेशानी होती है। गांव में दो ट्यूबवेल हैं और जब तक दोनों नहीं चलते गांव में पेयजल समस्या बनी रहती है। लेकिन चिंता इस बात की है कि दोनों कभी एक साथ चले ही नहीं।


विभागीय अधिकारी गोपाल शर्मा ने कहा कि अगले दो दिन के अंदर मोटर ठीक कर दी जाएगी और शुक्रवार को पानी की समस्या का हल कर दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में रमेश कुमार, कुलभूषण कुमार, विनोद कुमार, प्रदीप शर्मा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed