फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Angry people demonstrated due to power supply shutdown

बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Angry people demonstrated due to power supply shutdown
विद्युत विभाग के खिलाफ प्रर्दशन करते पथवाल पंचायत के लोग। - विज्ञप्ति। - फोटो : KATHUA
हीरानगर। लगातार हो रही बारिश के कारण उपमंडल के कई इलाकों में 24 घंटों से भी अधिक समय से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। जिससे लोगों में विभाग के खिलाफ भारी रोष है। शुक्रवार को पथवाल पंचायत के वार्ड 7 के लोगों ने विद्युत विभाग के कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पंच भारत भूषण ने कहा 24 घंटों से भी अधिक समय से इस इलाके में बिजली बंद है। लेकिन विभाग पूरी तरह से बेखबर बना हुआ है। जिसकी वजह से आम लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा आज वह विभाग के अधिकारियों से मिलने के लिए कार्यालय में आए लेकिन यहां कोई भी मौजूद नहीं था। फोन पर भी विभाग के कर्मचारियों से बात की लेकिन कोई उचित जवाब नहीं मिला। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आज शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो शनिवार को हाईवे पर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में अमित शर्मा, संसार चंद, गौरव शर्मा, सोहनलाल, कर्ण सिंह जसरोटिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed