{"_id":"62c3398489a4de54e47ec393","slug":"angry-people-demonstrated-due-to-lack-of-basic-facilities-kathua-news-jmu2632950181","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूलभूत सुविधाएं न मिलने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूलभूत सुविधाएं न मिलने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मूलभत सुविधा उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते वार्ड 13 वासी। संवाद
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। वर्षों से अनियमित पेयजल आपूर्ति व गलियों और नालियों की दुर्दशा से परेशान वार्ड नंबर 13 के लोगों ने कड़ा रोष जताया है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद और जल शक्ति विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का जल्द से जल्द समाधान किए जाने की मांग की है।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे आप नेता एसके भंडारी ने कहा कि हाईवे से सटे इस मोहल्ले में न तो पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त है और न ही मोहल्ले में गलियों की दशा ठीक है। ऐसे में साफ सफाई का अभाव लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि वार्ड में पेयजल आपूर्ति के लिए अपना ट्यूबवेल होने के बाद भी लोगों को बीस-बीस दिन पानी की आपूर्ति का इंतजार करना पड़ता है।
मोहल्ले में नालियों की सफाई न होने का कारण मक्खी-मच्छरों की क्षेत्र मे भरमार है। जिसके कारण यहां रहने वालों का जीवन दूभर हो गया है। लोगों की इन वर्षों से चली आ रही समस्या के प्रति संबंधित विभागों का रवैया ऐसा है कि दर्जनों बार मांग उठाए जाने के बाद भी कोई इसे गंभीरता से नहीं लेता। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को रोज परेशान होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि शहर में सबसे ज्यादा डेंगू मलेरिया के मामले भी इस वार्ड में सबसे ज्यादा आने का मूल कारण भी यही है। उन्होंने प्रशासन से वार्ड में व्याप्त समस्याओं का जल्द समाधान किए जाने की मांग की। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों में मनोज कुमार, शालू शर्मा, सोहनलाल, पूजा देवी, कृष्णा देवी, संतोष वर्मा, दलबीर कौर, गोरा देवी आदि शामिल रहे।