{"_id":"693b24a3f7b4ed27800c5c3a","slug":"an-unknown-person-died-after-being-hit-by-a-car-kathua-news-c-201-1-knt1006-127123-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कार की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कार की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जीएमसी कठुआ के पास वीरवार की शाम कार की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की आयु लगभग 40-45 वर्ष के करीब बताई गई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।
पुलिस के अनुसार वीरवार की शाम को अज्ञात व्यक्ति हाईवे पर पैदल कहीं जा रहा था। तभी पीछे से आई कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसके सिर, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत जीएमसी कठुआ ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रात नौ बजे तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। फिलहाल पुलिस ने शव को जीएमसी कठुआ के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस ने दुर्घटना के लिए आरोपित कार को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।