{"_id":"575324ee4f1c1b8c49109c9e","slug":"amarnath-yatra-cordineshan-committee-was-setup","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा: को-आर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा: को-आर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
logo
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रा की तैयारियों के लिए प्रशासन ने कमर कसना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में शनिवार को डीसी रमेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीसी ने यात्रा इंतजाम से जुड़े तमाम विभागों से कहा कि यात्रा में किसी तरह की कमी न रहने दी जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लखनपुर से लेकर जिले की हद में स्थित पड़ाव स्थल हों या फिर लंगर, हर जगह पानी, बिजली, स्वास्थ्य और सुरक्षा के इंतजाम को समय रहते पूरे कर लिए जाएं। यात्रा सीजन में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और निर्धारित मूल्य के नियम को कड़ाई से लागू कराया जाएगा। इसके लिए को-आर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
लखनपुर में स्वागत को विशेष इंतजाम: जिला उपायुक्त ने कहा कि लखनपुर में यात्रियों के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। लखनपुर में सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने लंगर स्थलों और लखनपुर में स्वास्थ्य टीमों को तैनात करने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रशासनिक विभागों के आला अफसर भी मौजूद थे। इससे पूर्व बैठक में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी विचार रखे।