{"_id":"58bb1f814f1c1b1c5e830afb","slug":"amarnath-devotees-excited-to-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा के लिए श्रद्धालु उत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा के लिए श्रद्धालु उत्साहित
kathua
Updated Sun, 05 Mar 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
बाबा बर्फानी
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए बैंक में फार्म लेने और पंजीकरण करवाने वाले श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को कठुआ की पंजाब नेशनल बैंक ब्रांच में दो श्रद्धालुओं ने फार्म की औपचारिकताओं को पूरा कर पंजीकरण हासिल किया। इसके साथ ही कठुआ से अबतक हुए पंजीकृत श्रद्धालुओं की संख्या 28 पहुंच गई है।
विज्ञापन
पहली मार्च को जहां मात्र फार्म ही जारी हुए थे, वहीं दो मार्च को एक श्रद्धालु और तीन मार्च को पच्चीस श्रद्धालुओं ने पंजीकरण हासिल किया था। उधर, बिलावर ब्रांच में पिछले चार दिन में किसी भी श्रद्धालु ने फार्म हासिल नहीं किया है। ऐसे में बिलावर की जम्मू-कश्मीर बैंक ब्रांच में अब तक कोई भी पंजीकरण नहीं हो पाया है। पीएनबी कठुआ ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को भी कई श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए फार्म हासिल किए।
विज्ञापन