फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Aman in singing and Neha Kumari stood first in essay writing

गायन में अमन और निबंध लेखन में नेहा कुमारी प्रथम रही

विज्ञापन
Aman in singing and Neha Kumari stood first in essay writing
कठुआ। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राजकीय डिग्री कॉलेज में इंटर कॉलेज गायन, वाद-विवाद और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें जिले के विभिन्न कॉलेजों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाई। गायन में अमन जसरोटिया प्रथम रहे। वहीं, वाद-विवाद प्रतियोगिता में सुमित बडियाल प्रथम और निबंध लेखन में नेहा कुमारी को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन

गायन प्रतियोगिता के निर्णायक प्रो. रोमिला गुलेरिया, डॉ. सुरेखा और डॉ. रचना ने अमन जसरोटिया को पहला और राखी देवी को दूसरा स्थान प्रदान किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. अरुण देव सिंह, डॉ. शुभ कुमार और प्रो. पवन कुमार ने सुमित बडियाल को पहला और प्रीति मंडल को दूसरा स्थान प्रदान किया जबकि निबंध लेखन प्रतियोगिता के निर्णायक प्रो. अनूप शर्मा, डॉ. खेर सिंह और डॉ चेतना गुप्ता ने नेहा कुमारी को पहला और सुकृति बडवाल को दूसरा स्थाना प्रदान किया। पहले स्थान पर रहे प्रतिभागियों को 5 हजार रुपये का नगद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह व दूसरा स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को 3 हजार रुपये नगद पुरस्कार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित किया। प्रधानाचार्य प्रो. सुमनेश जसरोटिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीसी राहुल पांडेय मुख्य अतिथि के तौर उपस्थित रहे। जिन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के विजेताओं, उपविजेताओं, प्रतिभागियों को बधाई दी। डीसी ने इस मौके पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बारे जानकारी देते हुए सभी को इसमें अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करवाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह हमारे उन पूर्वजों के लिए एक सही श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना जीवन लगा दिया। कार्यक्रम का मूल्यांकन प्रो. जसविंदर सिंह, प्रो राकेश सिंह और डॉ रचना ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम का आयोजन समिति के प्रो. राज किरण, प्रो. संदीप चौधरी, डॉ. अनुपमा अरोड़ा, डॉ. शुभ कुमार, डॉ चेतना गुप्ता, डॉ. अंबिका, डॉ. उपासना अंदोत्रा, प्रो. मनमोहन सिंह, डॉ. अमिता दुआ, डॉ. रचना, डॉ. ईवा शर्मा, डॉ. निताशा बिलोरिया, प्रो. राखी मल्होत्रा और डॉ. अनुपमा अरोड़ा आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed