{"_id":"6802a6a2108656baaf0fb00d","slug":"alert-of-heavy-rain-and-storm-for-next-two-days-helpline-number-released-kathua-news-c-201-1-knt1008-119364-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: दो दिन भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: दो दिन भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी
Sat, 19 Apr 2025 12:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
तेज आंधी-तूफान, बिजली चमकने और ओलावृष्टि के साथ मध्यम बारिश की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार
कठुआ। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से 18 से 20 अप्रैल 2025 तक मौसम विभाग ने भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों को आगाह करते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
एडवाइजरी के तहत भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार तेज आंधी-तूफान, बिजली चमकने और ओलावृष्टि के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में भारी वर्षा या बर्फबारी होने की संभावना है।
ऐसे में लोगों को हिदायत दी गई है कि वे भूस्खलन प्रवण क्षेत्रों से दूर रहें। यह भी बताया गया है कि इससे परिवहन और यातायात बाधित हो सकते हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि इस अवधि में कृषि गतिविधियां रोक दें। उधर, प्रशासन ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र 01922-238796 स्थापित किया है, जिसका नंबर भी साझा किया है। आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली 112, पुलिस नियंत्रण कक्ष पीसीआर, कठुआ के नंबर 98580-34100 भी किसी आपात स्थिति में मदद के लिए जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की है। संवाद