{"_id":"62a8ec52c4c8e17f2e545fd5","slug":"agriculture-kathua-news-jmu2619299169","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को उनके दरवाजे पर मिलेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को उनके दरवाजे पर मिलेंगी सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। धान की रोपाई की स्थिति की समीक्षा करने के साथ किसानों को उनकी आय बढ़ाने वाले कृषि स्रोतों की जानकारी देने के लिए जिला के मुख्य कृषि अधिकारी संजीव राय गुप्ता ने विभाग के एसडीएओ अशोक कुमार सरमल के साथ कीड़िया गंडयाल ब्लॉक का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सब्जी उत्पादकों के खेतों और क्षेत्र में चल रहे धान की रोपाई का निरीक्षण किया। उन्होंने विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों को किसानों को बेहतर उपज और उनकी आय बढ़ाने के लिए अधिकतम तकनीकी जानकारी देने के निर्देश दिए।
मुख्य कृषि अधिकारी ने ब्लॉक के प्रगतिशील किसानों, सब्जी उत्पादकों और पंचायत सदस्यों के साथ बात करते हुए कहा कि किसानों को उनके दरवाजे पर विभाग की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने युवा कृषि उद्यमी विवेक शर्मा की फूलों की नर्सरी का दौरा करते हुए फील्ड स्टाफ को सभी तकनीकी जानकारी और सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।
उन्होंने युवा उद्यमी के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कृषि विशाल क्षेत्र है और इसमें शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार की पर्याप्त गुंजाइश है। इसका लाभ लेने के लिए उन्हें खुद आगे आना होगा। उन्होंने संकर सब्जियों के उत्पादक राणा सिंह और एस. राजिंदर सिंह के खेतों का दौरा करने के बाद फील्ड स्टाफ को नियमित दौरे के निर्देश दिए।
विज्ञापन
किसानों को कृषि विविधीकरण की दी सलाह
एसडीएओ अशोक कुमार सरमल ने किसानों को कृषि विविधीकरण की सलाह दी, ताकि मौसम व अन्य आपदाओं में नुकसान को कम किया जा सके। वहीं, कृषि विस्तार अधिकारी प्रमोद कुमार ने कृषक समुदाय को हर वक्त सेवा का आश्वासन दिया। कीड़ियां गंडयाल के सरपंच राजेश कुमार शर्मा व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने विभाग के अधिकारियों द्वारा उनके इलाके में किसानों के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।