{"_id":"62869a1c43d7dd4b201c472e","slug":"agitaion-kathua-news-jmu2601628164","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित मांगों को लेकर अस्थाई कर्मचारी करेंगे काम छोड़ हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित मांगों को लेकर अस्थाई कर्मचारी करेंगे काम छोड़ हड़ताल
विज्ञापन
हड़ताल के दौरान अपनी मांगों की जानकारी देते मनरेगा इंजीनियर्स। संवाद
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जलशक्ति विभाग में सेवा देने वाले अस्थायी कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान न होने पर एक बार फिर हड़ताल की घोषणा की गई है। पीएचई इंप्लाइज यूनाईटेड फ्रंट के बैनर तले 28-29 मई को पूरे संभाग के अस्थायी कर्मचारी 24 घंटों की सांकेतिक हड़ताल करेंगे। इसकी जानकारी पीएचई इंपलाइज एसोसिएशन जिला प्रधान कुलदीप राज ने दी।
जिला प्रधान ने बताया कि काम छोड़ हड़ताल पहले चरण में 24 घंटे को होगी, जो 28 मई शनिवार रात 8 बजे से शुरू होकर 29 मई रात 8 बजे तक जारी रहेगी। इसमें जलशक्ति विभाग के सभी अस्थायी कर्मचारी शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि बार-बार लोकतांत्रिक तरीके मांग करने के बावजूद सरकार अस्थाई कर्मचारियों की समास्या का समाधान करने में विफल रही है। वर्षों से विभाग में अपनी सेवा देने वाले अस्थायी कर्मचारियों की परेशानियों को देखते हुए फ्रंट काम छोड़ हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
कुलदीप राज ने सरकार से सभी अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने के साथ उनका 70 माह का बकाया वेतन देने, सेवारत अस्थायी कर्मचारी की मौत हो जाने की स्थिति में उनके परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी देने, यूटी की तर्ज पर न्यूनतम वेतन देने, सेवानिवृत्त हो चुके अस्थाई कर्मचारियों को 10 लाख रूपये की विशेष सहायता के प्रावधान बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
तहसीलदार के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। हायर सेकेंडरी स्कूल मल्हार में शिक्षकों की कमी को लेकर हड़ताल कर रहे अपनी पार्टी के कार्यकर्ता और विद्यार्थियों ने दूसरे दिन हड़ताल को खत्म कर दिया। तहसीलदार लोहाई मल्हार अनिल कुमार वीरवार को हायर सेकेंडरी स्कूल मल्हार पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि 25 मई तक स्कूल में रिक्त पदों को भर दिया जाएगा। तहसीलदार के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी धरना स्थल से हट गए।
प्रदर्शनकारियों ने कहा के अगर एक सप्ताह के भीतर हायर सेकेंडरी स्कूल मल्हार में रिक्त पड़े पदों को भरा नहीं जाता तो लोग दोबारा हड़ताल शुरू करेंगे। प्रदर्शनकारियों में अपनी पार्टी के नेता यासिर चौधरी, गांव के कई पंचायत प्रतिनिधि और वरिष्ठ नागरिक सहित स्कूल के विद्यार्थी मौजूद रहे। बता दें कि हायर सेकेंडरी स्कूल में वर्षों से कई अध्यापकों और प्रवक्ताओं के पद रिक्त पड़े हैं, जिसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई बार सरकार को अवगत कराने के बावजूद जब स्कूल में एक शिक्षकों को तैनात नहीं किया गया, तो अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित स्कूल के विद्यार्थी हड़ताल पर बैठे थे।
मनरेगा इंजीनियरों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
बिलावर। ऑल जे एंड मनरेगा इंजीनियर एसोसिएशन के बैनर तले बिलावर के कई इलाकों में तैनात मनरेगा इंजीनियर वीरवार को तीसरे दिन भी काम छोड़ हड़ताल पर रहे। हड़ताल जारी रखते हुए बिलावर के बग्गन, बिलावर, लोहाई मल्हार, मंडली, नगरोटा और डूगैन ब्लाक में तैनात इंजीनियरों ने फिंतर पार्क में एकत्रित होकर धरना दिया और सरकार से मांगों को पूरा करने की मांग की।
एसोसिएशन के प्रधान सारांश महाजन ने कहा कि जब तक सरकार उनका मानदेय नहीं बढ़ाती और मनरेगा में तैनात सभी इंजीनियरों को स्थायी करने के लिए भर्ती नीति नहीं बनाती तब तक सभी इंजीनियर काम छोड़ हड़ताल जारी रखेंगे। संवाद