{"_id":"685c4c8a8ee5dfb8b30ca345","slug":"afzal-of-basantgarh-defeated-zakir-wrestler-of-jalandhar-and-won-the-wrestling-match-kathua-news-c-201-1-knt1006-121389-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अफजल ने जालंधर के जाकिर को दिखाया आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अफजल ने जालंधर के जाकिर को दिखाया आसमान
Thu, 26 Jun 2025 12:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
डुगैन गांव में वार्षिक दंगल का आयोजन, दंगल में अलग-अलग भार वर्ग की लगभग 60 कुश्तियां करवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। डुगैन गांव में बुधवार को आयोजित किए गए वार्षिक दंगल में बसंतगढ़ के अफजल पहलवान ने पंजाब जालंधर के जाकिर पहलवान को पटखनी देकर दंगल पर कब्जा जमा लिया। दंगल का शुभारंभ शाम 4 बजे दंगल कमेटी के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया।
दंगल में अलग-अलग भार वर्ग की लगभग 60 कुश्तियां करवाई गईं। जम्मू कश्मीर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और अन्य इलाकों के पहलवान ने मल युद्ध का बेहतरीन प्रदर्शन किया और दंगल देखने पहुंचे लगभग 5000 लोगों की तालियां बटोरी। बड़ी माली का मुकाबला बड़ा रोमांचित हुआ, जिसमें बसंतगढ़ के अफजल पहलवान ने जालंधर पंजाब के जाकिर पहलवान को धोबी पछाड़ दांव लगाकर चित करके बड़ी माली अपने नाम कर ली। दंगल कमेटी की ओर से बड़ी माली के विजेता और उपविजेता रहे पहलवानों को 40,000 की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक चेयरमैन धर्म सिंह, पूर्व सरपंच चमन लाल, पूर्व नायब सरपंच कंवर सिंह, दीप कुमार, विशनुदत और दंगल कमेटी के अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।