फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   After delimitation, a new map of assemblies will be prepared in the district

परिसिमन के बाद जिले में तैयार होगा विधानसभाओं का नया नक्शा

विज्ञापन
After delimitation, a new map of assemblies will be prepared in the district
कठुआ। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा क्षेत्र की परिसीमन प्रक्रिया में कठुआ जिले में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कठुआ जिले में दो नए विधानसभा हलकों का नाम कठुआ साउथ और कठुआ नार्थ रखा जाना तय है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार पूर्व के बसोहली, बिलावर, हीरानगर और कठुआ विधानसभा हलकों में भी कई तब्दीलियां होने जा रही हैं। वहीं, उधमपुर-कठुआ संसदीय क्षेत्र में शामिल सांबा जिले के घगवाल और राजपुरा अब जम्मू लोकसभा क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव गया है। ऐसे में परिसीमन के बाद यह उधमपुर-कठुआ लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा नहीं रहेंगे।
विज्ञापन

प्रस्तावित परिसीमन में कठुआ नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में तहसील डिंगा अंब के चार पटवार हलके, मढ़ीन के दस पटवार हलके और कठुआ के बरनोटी क्षेत्र से एक दर्जन से अधिक पटवार हलके शामिल किए गए हैं। यह विधानसभा हलका बिलावर, हीरानगर, बसोहली और कठुआ विधानसभा क्षेत्र के कुछ हिस्सों को अलग कर बनाया गया है। मूल रूप से यही इलाका कंडी क्षेत्र का भी प्रतिनिधित्व करने जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, कठुआ साउथ विधानसभा हलके में नगरी और कठुआ का इलाका भी शामिल किया गया है। सूत्रों ने बताया कि बरनोटी ब्लॉक में मात्र दो पटवार हलके ही बसोहली विधानसभा क्षेत्र के पास रहेंगे। बसोहली विधानसभा क्षेत्र महानपुर और बसोहली तहसीलों को मिलाकर बनेगा। जबकि बनी और लोहाई मल्हार एक विधानसभा हलका होगा। बिलावर और रामकोट को मिलाकर एक विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा। हीरानगर विधानसभा क्षेत्र में हीरानगर तहसील और मढ़ीन तहसील के 17 पटवार हलके शामिल किए गए हैं। कठुआ साउथ विधानसभा क्षेत्र को अनुसूचित जाति आरक्षित करने का प्रस्ताव रखा गया है। यही वजह है कि अनुसूचित जाति से संबंधित विभिन्न प्रत्याशियों ने पिछले कुछ समय से विधानसभा क्षेत्र में अपनी राजनीतिक सरगर्मियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
चढ़ने लगा सियासी पारा
पिछले दो सप्ताह में जिले में विभिन्न राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस ने विभिन्न क्षेत्रों में बैठकों के साथ ही सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। बनी और बसोहली के इलाकों में भाजपा के नेताओं के दौरे और बैठकें तेज हो गई हैं। बूथ अभियान से लेकर सोशल मीडिया और आईटी सेल भी पार्टियों की ओर से सक्रिय करते हुए मतदाताओं की नब्ज को टटोलने का प्रयास किया जा रहा है। कई पार्टियां रूठे हुए पदाधिकारियों को मनाने में जुटी हैं तो वहीं कई नेता पार्टी में अपने पसंदीदा विधानसभा क्षेत्रों से टिकट की भूमिका तैयार करने में जुट गए हैं। पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया ने डिंगा अंब, बरनोटी के साथ-साथ मढ़ीन के इलाकों में लगातार बैठकों का दौर जारी रखा हुआ है। वहीं डोगरा स्वाभिमान संगठन के संस्थापक चौधरी लाल सिंह भी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में दौरा कर रहे हैं। कांग्रेस की ओर से भी ठाकुर बलवीर सिंह डिंगा अंब के इलाकों में बैठकें कर रहे हैं। कठुआ में खुशबू भगत को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी अपनी पार्टी ने भी गतिविधियां तेज कर दी हैं।

..............
परिसिमन आयोग की ओर से अंतरिम रिपोर्ट सौंपी गई है। जिसमें सुझाव के लिए समय दिया गया है। कठुआ साउथ और कठुआ नार्थ दो नए विधानसभा क्षेत्र बनाए जाने का प्रस्ताव है। उधमपुर डोडा कठुआ लोकसभा क्षेत्र में अब तक शामिल रहे घगवाल और राजपुरा को जम्मू लोकसभा क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव है। रिपोर्ट फाइनल करते समय इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि पूर्व में की गई गलतियों को सुधारा जा सके।
- डॉ जितेंद्र सिंह
केंद्रीय राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed