फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Advisor reached Basohli

बसोहली अस्पताल पहुंचे सलाहकार को दिखीं दरारें, मरम्मत के निर्देश

विज्ञापन
Advisor reached Basohli
बसोहली। उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर रविवार को बसोहली पहुंचे। एक दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने उपजिला चिकित्सालय और अन्य विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने उपजिला चिकित्सालय के भवन में कई जगह आई दरारों को देखा और एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को जल्द मरम्मत के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ऑपरेशन थियेटर और प्रयोगशाला का भी जायजा लिया। उन्होंने ब्लड बैंक की सुविधा के बारे में जानकारी हासिल की। कहा कि अस्पताल में ब्लड बैंक का होना जरूरी है। इसके अलावा कोरोना वैक्सीन टीकाकरण केंद्र को भी देखा। भटनागर ने प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पुरथू का भी दौरा किया।
विज्ञापन

सलाहकार ने लोक निर्माण विभाग द्वारा 254 लाख की अनुमानित लागत से बनाए जाने वाले 100 बैडों वाले गर्ल्स हॉस्टल का भी निरीक्षण किया और इसे मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बसोहली, मॉडल हायर सेकेंडरी बसोहली और जवाहर नवोदय विद्यालय बसोहली भी पहुंचे और बुनियादी ढांचे और सुविधा की स्थिति की जानकारी ली। जवाहर नवोदय विद्यालय में पेयजल की कमी को ध्यान में रखते हुए सलाहकार ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को प्राथमिकता से इस मुद्दे को हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सलाहकार ने टीआरसी प्लाही, बोटिंग प्वाइंट और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पुरथु का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनो में बसोहली एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित होगा। वहीं स्थानीय लोगों के एक शिष्टमंडल ने सलाहकार से बैठकर उन्हें मांगों संबंधी ज्ञापन दिया। सलाहकार ने आश्वासन दिया कि मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। इस अवसर पर एडीसी बसोहली तिलक राज थापा, बीएमओ बसोहली अनुराधा केरणी, एसडीपीओ बसोहली विक्रम सिंह और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed