फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Admission process for two free courses started in Polytechnic College

Kathua News: पॉलिटेक्निक कॉलेज में निशुल्क दो पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू

Tue, 01 Apr 2025 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 01 Apr 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Admission process for two free courses started in Polytechnic College
कठुआ। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कठुआ ने नौकरी उन्मुख कौशल दो पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन पत्र मांगे हैं। सहायक इलेक्ट्रीशियन और सहायक प्लम्बर के पाठ्यक्रम में आवेदन देने के लिए अभ्यर्थी जम्मू-कश्मीर के किसी भी जगह का हो सकता है। इन पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए की योग्यता आठवीं पास रखी गई है।
विज्ञापन

सहायक इलेक्ट्रीशियन नौकरी उन्मुख कौशल पाठ्यक्रम के लिए समय सीमा 390 घंटे तय की गई है। वहीं, सहायक प्लम्बर के लिए 360 घंटे का पाठ्यक्रम निर्धारित किया है। इसकी कक्षाएं अप्रैल महीने से शुरू हो रही हैं। इन कोर्सों के लिए अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाएगा। दोनों पाठ्यक्रम प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) 4.0 के तहत शुरू हो रहे हैं। दाखिला लेने के लिए अभ्यर्थी के पास योग्यता प्रमाण पत्र सहित पते का प्रमाण और दो रंगीन पासपोर्ट फोटो होने चाहिए। दोनों प्रशिक्षण पाठ्यक्रम भारत सरकार के एमएसडीई और एनएसडीसी के मानदंडों के अनुसार करवाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed