फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Administrative team arrived to demolish the house without giving compensation

Kathua News: लोगों को मुआवजा दिए बिना घर तोड़ने पहुंच गई प्रशासनिक टीम

Wed, 07 May 2025 01:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 07 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Administrative team arrived to demolish the house without giving compensation
मुकंदपुर गांव में माैके पर पहुंचे विधायक को अपनी समस्या बताते लोग।   संवाद - फोटो : kathua
मढ़ीन तहसील के मुकंदपुर गांव का मामला, भाग नाले पर बन रहे पुल की जद में आए रहे घर
विज्ञापन

विधायक विजय शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर कार्रवाई को बीच में रोका
हीरानगर। मढ़ीन तहसील के मुकंदपुर गांव में भाग नाले पर बन रहे पुल की जद में आए घरों को तोड़ने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि बिना मुआवजा दिए उनके घर तोड़े जा रहे हैं। उन्हें घरों से सामान निकालने का भी मौका नहीं दिया जा रहा।

प्रदर्शन के दौरान विधायक विजय शर्मा मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर कार्रवाई रोकने को कहा। मढ़ीन के तहसीलदार लेख राज ने उन्हें जिला उपायुक्त से बात करने को कहा, जिस पर विधायक ने कहा कि वह किसी से बात नहीं करेंगे। लोगों की परेशानी का पहले समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि बिना मुआवजे के लोगों के घर तोड़ना पूरी तरह से गलत है। इस पर तहसीलदार ने उन्हें बताया कि लोगों का मुआवजा बन चुका है और जल्द उन्हें मिल जाएगा। विधायक ने कहा जब तक लोगों को मुआवजा नहीं मिलता तब तक उनकी संपत्ति को कोई नुकसान न पहुंचा जाए। इसके बाद कार्रवाई को रोक दिया गया। मौके पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता राकेश चौधरी ने कहा अगर बिना मुआवजा दिए प्रशासन ने घरों को तोड़ने का प्रयास किया तो सब लोग इकट्ठा होकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed