फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Administration should decide the rate of crop harvesting

कंबाइन से गेहूं की कटाई का रेट प्रशासन करे तय

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
Administration should decide the rate of crop harvesting
हीरानगर। लॉक डाउन के चलते गेहूं की फसल कटाई के लिए मजदूर न मिलने से किसान चिंतित है। ज्यादातर फसल कटाई इस बार कंबाइन पर ही निर्भर रहेगी। ऐसे में किसानों को यह डर सता रहा है कि मजदूर न मिलने का फायदा कंबाइन वाले न उठाएं। इसलिए उन्होंने मांग की है कि जिला प्रशासन कंबाइन से फसल कटाई का रेट तय करे। किसान संघ के नेता शिवदेव सिंह ने कहा गेहूं की फसल पूरी तरह से पक्क कर तैयार है। इस की कटाई के लिए मजदूर न मिलने के कारण सभी किसान कंबाइन से फसल कटाई को मजबूर हैं। अभी तो इक्का दुक्का मशीन ही हमारे इलाके में कटाई का काम कर रही है और ना ही अभी तक किसी किसान से मनमाने पैसे लेने की कोई बात सामने आई है। लेकिन फिर भी किसानों में एक डर बना हुआ है कि अगर कटाई के लिए ज्यादा मशीनें नहीं आईं तो अभी यहां कटाई का काम कर रहे कंबाइन चालक किसानों से मनमाने पैसे वसूलना शुरू न कर दें। इसमें भी कोई दो राय नहीं है कि पड़ोसी राज्य पंजाब में भी मजदूरों की कमी रहने के कारण ज्यादातर कटाई मशीनों के माध्यम से ही होगी। जिसके चलते हमारे यहां आने वाली मशीनों की कमी हो सकती है। ऐसे में किसानों को कोई परेशानी न झेलनी पड़े इसके लिए प्रशासन को तैयारी करनी चाहिए। कंबाइन से फसल कटाई के लिए प्रशासन रेट तय करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed