फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   action

रावी में अवैध खनन पर कार्रवाई, एक्सकेवेटर सीज

विज्ञापन
action
पंजाब और जम्मू कश्मीर की सरहद पर निशानदेही न होने से रावी दरिया हमेशा ही खनन माफिया के निशाने पर रहा है। दरिया में किसी भी तरह से खनन की अनुमति जम्मू कश्मीर के अधिकार क्षेत्र में न होने के बावजूद पंजाब के लोग आए दिन अवैध खनन को अंजाम देने में जुटे हैं।
विज्ञापन

वीरवार को जानकारी मिलते ही खनन विभाग की टीम ने जिला खनन अधिकारी बोधराज के नेतृत्व में मौके पर दबिश दी। इस दौरान पंजाब की ओर से आए पचास से साठ लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन विभाग ने साफ किया कि अवैध खनन जम्मू-कश्मीर के अधिकार क्षेत्र में है। ऐसे में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। खनन विभाग ने एक एक्सकेवेटर को मौके पर ही जब्त कर लिया और साथ ले आए।
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी बोधराज ने बताया रावी दरिया में खनन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। पंजाब से खनन माफिया दरिया को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। वीरवार को एक एक्सकेवेटर को सीज किया गया। मशीन को पकड़कर लाना काफी मुश्किल है चूंकि दरिया में कोई सीधा रास्ता नहीं है। वीरवार को जानकारी मिलते ही मौके पर दबिश दी गई। मौके पर 50 से 60 लोग एकत्रित हो गए थे, जो लगातार विरोध भी जता रहे थे। लेकिन रावी दरिया में खनन नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed