फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   action,kathua news,electercity,illegal

वार्ड-18 में 16 कनेक्शन काटे, 12 मीटरों में गड़बड़ी पर जुर्माना

विज्ञापन
action,kathua news,electercity,illegal
कठुआ। जम्मू-कश्मीर में बिजली चोरी करने वालों पर प्रशासन ने शिकंजा कसने के निर्देश दिए हैं। इसी पर अमल करते हुए बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार को कठुआ शहर के वार्ड-18 में दबिश देकर 16 से अधिक अवैध कनेक्शन काटे। साथ ही 12 से अधिक मीटर बाईपास पाए गए, इन उपभोक्ताओं को भी जुर्माना किया गया है। कार्रवाई के दौरान नौ अवैध कनेक्शन सामने आए हैं, जिन्हें काट दिया गया। 50 हजार से अधिक बकायादारी वाले सात कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

बिजली विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता भारत भूषण शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इसमें इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा, इंस्पेक्टर दिनेश सिंह, इंस्पेक्टर संदीप गुप्ता और इंस्पेक्टर शंटू खजूरिया ने मीटर रीडर आदित्य जंवाल और दो लाइन मैन शामिल रहे। दोपहर को शहर के वार्ड-18 में पहुंची टीम ने पाया कि कई जगह मीटरों में गड़बड़ी कर राजस्व के साथ-साथ बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। एक घर हीटर भी पाया गया, अवैध तरीके से कनेक्शन दिया गया था, उसे नष्ट कर दिया गया। अवैध कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि विभाग की विभिन्न टीमों को जांच करने, लोड रिवाइज करने और अवैध कनेक्शनों को काटने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचाने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपभोक्ताओं को समझना होगा कि जितनी बिजली वे इस्तेमाल करते हैं, उसका उन्हें हर हाल में बिल चुकाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
हीरानगर में भी काटे 20
अवैध बिजली कनेक्शन
हीरानगर। कस्बे में बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसते हुए बिजली विभाग की टीमों ने मंगलवार को उपमंडल के विभिन्न इलाकों में दबिश देकर अवैध कनेक्शन काटे और 50 हीटर जब्त किए। एईई रमन राठौर ने बताया कि हीरानगर, सांझी मोड़ के अलावा उपमंडल के अन्य इलाकों में भी विभाग की टीमों ने कार्रवाई की है। इस दौरान 20 के करीब अवैध कनेक्शन काटे गए और 50 हीटर तोड़े। कहा कि अवैध ढंग से बिजली इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई इसी तरह से जारी रहेगी। लोग कनेक्शन लेकर मीटर लगवाएं और मीटर के हिसाब से बिजली बिल भरें। उन्होंने कहा कि बेहतर सुविधा के लिए लोगों को अवैध ढंग से बिजली इस्तेमाल करना बंद करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed