फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Accused of theft Arrested in Lakhanpur

Kathua News: लखनपुर में चोरी के सोने के आभूषण व आईपैड के साथ आरोपी काबू

विज्ञापन
Accused of theft Arrested in Lakhanpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जम्मू के जानीपुर थाना क्षेत्र के अधीन एक चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद प्रदेश से फरार होने का प्रयास कर रहे आरोपी को पुलिस ने लखनपुर में गिरफ्तार कर लिया है। जानीपुर थाना प्रभारी की ओर से सूचना दिए जाने के बाद लखनपुर में थाना प्रभारी त्रिभवन खजूरिया की टीम ने नाका लगाया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में सवार होकर जा रही आरोपी की शिनाख्त करते हुए टीम ने उसे लखनपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया। लखनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि उत्तम नगर पश्चिम, दिल्ली निवासी विशाल कोंडपन को गिरफ्तार किया गया, जो कथित तौर पर चोरी करने के बाद भाग गया था। विशाल ने सोने के आभूषण और एक आईपैड चुराया था। जिसकी सूचना जानीपुर थाना प्रभारी की ओर से दी गई थी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर लखनपुर पुलिस स्टेशन की एक टीम ने मेन बाजार लखनपुर में एक विशेष चेकपॉइंट स्थापित किया। टीम ने विशाल को सफलतापूर्वक हिरासत में लिया और उसके बैग से चोरी की गई चीजें बरामद की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed