फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Accident of Passenger Vehicle, 7 Injured

Jammu News: मिश्रीवाला पेट्रोल पंप के पास मेटाडोर पलटी, सात घायल

विज्ञापन
Accident of Passenger Vehicle, 7 Injured
मिश्रीवाला पेट्रोल पंप के पास पलटी मेटाडोर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिश्रीवाला। जम्मू-अखनूर रोड पर पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह एक तेज रफ्तार मेटाडोर सड़क के बीच पलट गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। दो घायलों को गंभीर हालत में जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेटाडोर (जेके02एएच 8950) मरजाली से जम्मू जा रही थी। चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था जिसके कारण वह मेटाडोर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में कुल सात लोग घायल हो गए इनमें छह लोग अन्य राज्यों के थे जो सुबह सुबह अपने काम पर जा रहे थे। घायलों में कविता (33) निवासी मिश्रीवाला, अनीता (34) निवासी मिश्रीवाला, पूर्णिमा (35) निवासी मिश्रीवाला, बसंत कुमार (36) निवासी मिश्रीवाला, नारायण दास (50) निवासी मिश्रीवाला, राज कुमार (36) निवासी मिश्रीवाला और हनी सिंह (29) निवासी मरजाली शामिल हैं।
विज्ञापन

सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी मिश्रीवाला ले जाया गया, जिनमें से कविता और नारायण दास को गहरी चोटों के कारण उन्हें इलाज के लिए जीएमसी रेफर किया गया। काना चक पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मेटाडोर का चालक और कंडक्टर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed