{"_id":"621532954cda1218b5287b1a","slug":"accident-kathua-news-one-dead-kathua-news-jmu25437753","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी कार, चालक की मौत, चार लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी कार, चालक की मौत, चार लोग जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। बसोहली-बनी सड़क पर शीतलनगर के समीप मंगलवार को कनालग में एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने घायलों को कार से निकालकर उपजिला अस्पताल बसोहली पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल चालक को जीएमसी कठुआ रेफर किया, जीएमसी पहुंचने पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक सुबह शीतलनगर के समीप कार (जेके08के5049) सड़क से नीचे करीब 50 फुट गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरने के बाद गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सभी पांचों घायलों को उपजिला अस्पताल लाया गया। चालक विजय कुमार (26) की नाजुक हालत को देखते हुए उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों की पहचान सुभाष चंद्र, सोनू कुमार, सुनील कुमार सभी निवासी शीतलनगर और राजकुमार निवासी पलाही के रूप में हुई है, जिनका बसोहली उपजिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तहकीकात करने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
-----
बनी-बसोहली मार्ग पर सप्ताह में दूसरा
बड़ा हादसा सड़क चौड़ी करने की मांग
बता दें कि एक सप्ताह के भीतर बनी-बसोहली मार्ग पर यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले बीते शुक्रवार को हुए हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। क्षेत्र के लोगों ने बसोहली से बनी तक पहाड़ी इलाके में सड़कों को चौड़ा करने के साथ लोहे की रेलिंग लगाने की मांग की है, ताकि हादसों से निजात मिल सके।