फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से अपनी पार्टी नेता घायल, जम्मू रेफर

विज्ञापन
Accident
सड़क हादसे में घायल अपनी पार्टी के एजाज काजमी को प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी किया गया रेफर, ? - फोटो : KATHUA
कठुआ। जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के ट्रेड यूनियन प्रधान एजाज काजमी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सोमवार दोपहर बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर छन्न रोड़िया के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए काजमी को जीएमसी कठुआ लाया गया। जहां, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब कठुआ में होने वाले पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काजमी आ रहे थे।
विज्ञापन

हाइवे से गुजरते समय उनकी कार को ट्रक ने पीछे से हल्की टक्कर मार दी। अपनी कार में ट्रक की टक्कर से हुए नुकसान को देखने के लिए जब वह उतरे तो इसी समय हाइवे पर तेज गति से आ रहे एक अन्य अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed