{"_id":"612a8d3c8ebc3e7a144a9ae7","slug":"accident-kathua-news-jmu2425087196","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसा तेज रफ्तार टिप्पर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसा तेज रफ्तार टिप्पर, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। सीमावर्ती गांव कोटपुन्नू में बीती रात को तेज रफ्तार टिप्पर अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा। हादसे में टिप्पर चालक की मौत हो गई, जबकि घर के आंगन में सो रहे लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि टिप्पर की जोरदार टक्कर से पूरे मकान को काफी नुकसान पहुंचा। मुआवजे की मांग को लेकर गांव के लोगों ने सड़क पर धरना भी दिया।
लोगों के अनुसार शुक्रवार देर रात को टिप्पर चड़वाल की तरफ जा रहा था। इस दौरान अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार होने से टिप्पर घर के गेट और उसके साथ बने शौचालय को तोड़ते हुए घर के भीतर घुस गया। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान लोगों को टिप्पर में से किसी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।
स्थानीय सरपंच विनय शर्मा ने नजदीकी पुलिस चौकी पर सूचना दी और युवाओं को साथ लेकर चालक को निकालने का काम किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने घायल चालक को जीएमसी कठुआ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बिट्टू राम पुत्र तेजू निवासी उधमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।