{"_id":"611816f68ebc3ee076273c6b","slug":"accident-kathua-news-jmu241599328","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानपुर हादसे में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानपुर हादसे में तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। महानपुर से बसोहली की तरफ जा रही एक क्रेटा कार शनिवार देर रात दुर्घटना हो गई है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, और दो घायल हैं। घायलों का उपजिला चिकित्सालय बसोहली में इलाज चल रहा है।
महानपुर-बसोहली मार्ग पर पंचायत घघरोड के मोडा जैट के नजदीक क्रेटा कार (जेके02 सीएस 6792) दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 70 फुट नीचे नाले में जा गिरी। इस घटना में कार में मौजूद सभी पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों को जब इस बात की जानकारी मिली तो वह घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने नाले में गिरी कार की खिड़कियों को तोड़कर घायलों को कार से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने घायलों को कंधों पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया, और वहां से उन्हें एंबुलेंस के जरिए उपजिला चिकित्सालय बसोहली पहुंचाया गया।
जब घायलों को उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, तो उनकी स्थिति गंभीर थी। इनमें चार पुरुष व एक महिला है। चिकित्सालय पहुंचने पर डॉक्टर ने उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया। बाकी दो को प्राथमिक उपचार देने के बाद खतरे से बाहर बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान अलीशा, सुमित और विशाल सिंह निवासी बिश्नाह जम्मू के रूप में हुई है। वहीं, घायल अर्जुन सिंह और नीरज सिंह बिश्नाह जम्मू खतरे से बाहर हैं, जिनका उपजिला चिकित्सालय बसोहली में उपचार चल रहा है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखा गया है। यहां रविवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस घटना की जांच कर रही है।