फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Accident due to bus tyre burst, treatment of injured continues in district hospital and AIIMS

Kathua News: बस का टायर फटने से हादसा, घायलों का जिला अस्पताल और एम्स में इलाज जारी

Fri, 22 Aug 2025 12:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 22 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Accident due to bus tyre burst, treatment of injured continues in district hospital and AIIMS
सांबा/विजयपुर। जतवाल में यात्रियों से भरी बस टायर फटने के कारण दो पुलियों के बीच गिर गई। इस कारण एक यात्री की माैत हो गई जबकि 40 लोग घायल हो गए। बस यूपी से कटड़ा जा रही थी। हादसे में आठ घायलों को शाम को एम्स में भर्ती किया गया है। इनमें मवेसी, प्रेम राज, गजेंद्र, शिवम, ओमवती, रिछपाल, दिपेश और प्रशांत शामिल हैं।
विज्ञापन

घायलों का इलाज जिला अस्पताल और विजयपुर एम्स में चल रहा है। हादसे में घायल होने वाले सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। घायलों का हालचाल जानने के लिए डीसी आयुषी सूदन ने अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल व एम्स का दाैरा किया। वहीं मृतक के तीन बच्चे हैं वह अपनी करियाना की दुकान चलाता था। घगवाल थाना प्रभारी नवीन अंगराल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन

विजयपुर। डीसी आयुषी सूदन ने जिला अस्पताल सांबा और एम्स विजयपुर का दौरा कर जतवाल सड़क दुर्घटना में घायल हुए पर्यटकों का हालचाल जाना। दौरे के दौरान उन्होंने घायलों और उनके तीमारदारों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने चिकित्सा कर्मचारियों को पीड़ितों का सर्वोत्तम संभव उपचार समय पर करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
वहीं, जिले के जतवाल में हुए सड़क हादसे को लेकर लोगों ने हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
लोगों का कहना है कि हाईवे अथॉरिटी ने मार्ग का विकास तो शुरू किया है लेकिन साइन बोर्ड तक नहीं लगाए हैं। यही कारण है कि बस चालक को पता नहीं चला था और इस कारण बस हादसे का शिकार हो गई।

इस मौके पर बीडीसी के पूर्व अध्यक्ष विजय टगोत्रा, पूर्व सरंपच जग राम, पूर्व सरपंच दीवान खजुरिया ने हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed