{"_id":"684c9293d4656c6cca0e4a89","slug":"acb-action-policeman-absconded-after-taking-bribe-kathua-news-c-10-agr1006-636468-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीबी की कार्रवाई: रिश्वत लेते पुलिसकर्मी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीबी की कार्रवाई: रिश्वत लेते पुलिसकर्मी फरार
Sat, 14 Jun 2025 02:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। कठुआ थाना में तैनात एक इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वतखोरी के मामले में कार्रवाई की है।
आरोपी पुलिसकर्मी पर एफआईआर से नाम निकालने के एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसीबी को दी गई शिकायत में बताया कि बरनोटी थाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में नाम हटाने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारी ने उससे पैसे मांगे थे।
एसीबी की टीम ने मामले की पुष्टि के बाद जाल बिछाकर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मी रिश्वत की रकम फेंककर फरार हो गया।
फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस कार्रवाई ने पुलिस विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसीबी ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।