फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   A three-day training on pedagogical skills of mathematics teachers will begin from today

Kathua News: आज से शुरू होगी गणित शिक्षकों की शैक्षणिक कौशल पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण

Mon, 23 Jun 2025 09:10 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 23 Jun 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
A three-day training on pedagogical skills of mathematics teachers will begin from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बसोहली की ओर गणित शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय शैक्षणिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार से शुरू हो रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के पहाड़ी क्षेत्र के छह शिक्षा जोन के शिक्षक भाग लेंगे। जिसका मुख्य उद्देश्य गणित शिक्षको प्रयोगात्मक और वास्तविक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से शैक्षणिक कौशल को बढ़ावा देना है।


प्रशिक्षण के समन्वयक दलीप कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में कुल छह संसाधन व्यक्ति द्वार कुल 12 सत्र लिए जाएंगे। जिसका शुभारंभ डाइट सभागार में प्रभारी डाइट बसोहली प्रधानाचार्य जय भारत मंगलवार को करेंगे। इसमें प्रतिदिन चार सत्र आयोजित किए जाएंगे। जिसमें अगल-अलग स्कूलों में दसवीं तक गणित पढ़ाने वाले 50 से अधिक शिक्षक भाग लेंगे। दलीप कुमार ने बताया कि हर दिन दो संसाधन व्यक्ति दो-दो सत्रों के माध्यम में प्रतिभागियों को विभिन्न प्रयोगात्मक और वास्तविक जीवन के उदाहरणों से विद्यार्थियों को शिक्षा देने के लिए शिक्षकों को कौशल प्रदान करेंगे। इसके अलावा अन्य विषयों पर भी शिक्षकों का ज्ञानवर्धक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए संसाधन व्यक्ति के तौर विशाल आनंद, हरदेव सिंह, रघुबीर सिंह, विनय कुमार शर्मा, पंकज शर्मा और विकास मलपोत्रा अलग-अलग विषयों पर सत्र लेने के लिए उपस्थित रहेंगे। जबकि कार्यक्रम की सह-समन्वयक की भूमिका संतुष्ठा डोगरा की ओर से निभाई जाएंगी। पहले दिन के चार सत्र विनय कुमार शर्मा और रघुबीर सिंह लेने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed