{"_id":"68d99584cd860963290d4fb7","slug":"a-group-of-children-from-kathua-left-for-chandigarh-and-shimla-kathua-news-c-201-1-knt1006-124642-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कठुआ के बच्चों का दल चंडीगढ़ और शिमला रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कठुआ के बच्चों का दल चंडीगढ़ और शिमला रवाना
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता यात्रा पर जाने वाले बच्चे सेना के अधिकारियों के साथ। विज्ञप्ति
सेना की गुर्ज डिवीजन ने जिले के दूरदराज़ गांवों से आए 25 बच्चों को चंडीगढ़ और शिमला की राष्ट्रीय एकता यात्रा के लिए रवाना किया। ऑपरेशन सद्भावना के तहत आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, शिक्षा और विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना बताया गया है।
सेना की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार यात्रा के दौरान बच्चे राजभवन, वॉर मेमोरियल, रॉक गार्डेन, सुखना लेक, चाडविक फॉल्स और हिमालयन बर्ड पार्क जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। इससे उन्हें देश की प्रगति और इतिहास की गहराई से समझ मिलेगी। इसका स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है। वहीं, यात्रा में शामिल होने वाले बच्चे इस अनुभव को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इसे अपने जीवन की एक प्रेरणादायक यात्रा मान रहे हैं।
यात्रा के बारे में लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल प्रवक्ता, रक्षा मंत्रालय, जम्मू ने बताया कि यह यात्रा भारतीय सेना की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसके तहत वह युवाओं में देशभक्ति और जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करती है।