{"_id":"68a0e6a194ef583079021928","slug":"a-grand-procession-with-the-child-form-of-god-was-taken-out-in-the-city-kathua-news-c-201-1-knt1008-123074-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: शहर में निकाली भगवान के बालरूप के साथ भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: शहर में निकाली भगवान के बालरूप के साथ भव्य शोभायात्रा
Sun, 17 Aug 2025 01:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में नीलकंठ मंदिर द्वारा निकाली गई झांकी जो पूरे बसोली नगर से हो
कठुआ। शहर में जन्माष्टमी पर कृष्णा कॉलोनी स्थित श्री महाकालेश्वर शिव दुर्गा मंदिर से भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। बैंड-बाजे के साथ मंदिर से जैसे ही नंद बाबा के सिर पर रखी टोकरी में बाल गोपाल झांकी निकली लोग खुशी से झूम उठे और पूरे उत्साह से नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...का जयघोष किया।
शहर में बाल कृष्ण की आकर्षक झांकी के साथ निकाली गई शोभायात्रा कॉलेज रोड से होती हुई शहीदी चौक, कैप्टन सुनील चौधरी चौक, ड्रीमलैंड पार्क रोड से होती हुई मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। जहां इस दौरान शोभायात्रा में भगवान की झांकी दर्शन पाने के लिए लोग आतुर दिखे। जिसमें युवा, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल रहे। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि पिछले पच्चीस सालों से कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर मंदिर में इसी तरह भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। जिसे आज पूरी भव्यता के साथ निकाला गया है। वहीं रात को मंदिर में भजन और सत्संग का आयोजन किया गया है, जो कि मध्यरात्रि में भगवान के जन्म के बाद संपन्न होगा।