{"_id":"28-36046","slug":"Kathua-36046-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशवाणी पर आज समस्याएं सुनेंगे डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाशवाणी पर आज समस्याएं सुनेंगे डीसी
Kathua
Updated Sun, 21 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ(ब्यूरो)। जिला प्रशासन हर तरह से जिले के दूरदराज क्षेत्रों के लोगों की समस्याएं जानने और उनके समाधान का हर प्रयास कर रहा है। ‘प्रयास’ कार्यक्रम के तहत जहां लोग फोन पर डीसी को अपनी समस्याएं सुनाते हैं, वहीं आज रविवार से डीसी ने नयी पहल शुरू की है। जिला प्रशासन आकाशवाणी कठुआ के माध्यम से रेडियो श्रोताओं से जुड़ने जा रहा है।रेडियो कठुआ की जानी पहचानी आवाज रमेश मरहठा के साथ रविवार शाम पांच से छह बजे तक डीसी जितेंद्र कुमार सिंह आम लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। डीसी रेडियो श्रोताओं से उनके इलाके की समस्याएं सुनेंगे और उसके हल के लिए प्रयास भी करेंगे। शाम पांच से छह बजे तक कॉलर आकाशवाणी कठुआ के लैंडलाइन नंबर 0192-2233161 पर कॉल कर अपनी समस्याएं बता सकते हैं।
विज्ञापन