{"_id":"28-36005","slug":"Kathua-36005-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ में फंसा छात्र सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ में फंसा छात्र सुरक्षित निकाला
Kathua
Updated Sun, 21 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। भीनी दरिया में शुक्रवार की दोपहर अचानक बाढ़ आ जाने से दरिया पार कर रहा एक छात्र पानी के बीच फंस गया। इससे पहले की कोई अनहोनी होती ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डाल कर उसे सुरक्षित निकाल लिया। वहीं बाढ़ की वजह से बेरल गांव का संपर्क तहसील मुख्यालय से कई घंटों कटा रहा।
शुक्रवार की दोपहर पहाड़ी इलाके में जोरदार बारिश होने से भीनी दरिया अचानक उफन पड़ा। अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान दरिया के मध्य स्थित बेरल टापू की तरफ से आ रहा सातवीं कक्षा का एक छात्र शब्बीर अहमद पुत्र मुहम्मद शरीफ बाढ़ में फंस गया। जब ग्रामीणों को इस बात का पता चला तो सरपंच अख्तर अली और सैकड़ों लोग दरिया के किनारे पहुंच गए। इस बीच जल स्तर लगातार बढ़ने से छात्र की जान पर खतरा मंडरा रहा था। इस दौरान एसडीएम डॉ. विकास गुप्ता के निर्देश पर एईई फ्लड कंट्रोल आरके चडगाल, नायब तहसीलदार पंकज शर्मा सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक स्थानीय तीन युवक मकसूद अहमद, मो. तारिक और गुलजार अहमद ने जान पर खेल कर उस दात्र को सकुशल निकाल लिया। प्रशासन ने तीनों युवकों को सम्मानित करने का फैसला किया है।