फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   पीजी जम्मू ने जमाया ट्राफी पर कब्जा

पीजी जम्मू ने जमाया ट्राफी पर कब्जा

Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
Kathua
Kathua Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। स्थानीय डिग्री कॉलेज में खेली गई इंटर कॉलेज वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब जम्मू यूनिवर्सिटी के पीजी विभाग ने अपने नाम कर लिया। खिताबी मुकाबले में पीजी जम्मू यूनिवर्सिटी की टीम ने डिग्री कॉलेज हीरानगर को तीन सीधे सेटों में हराकर ट्रॉफी कब्जा ली। फाइनल मुकाबले में खेला का पहला सेट कड़े संघर्ष का गवाह बना, लेकिन पीजी जम्मू यूनिवर्सिटी ने 25-21 के अंतर से इसमें हीरानगर को शिकस्त दी। मनोवैज्ञानिक बढ़त के साथ दूसरे सेट में पीजी जम्मू हावी रहा और 25-17 के अंतर से इसमें भी विजय हासिल की।
विज्ञापन

तीसरे सेट के खेल में पीजी जम्मू यूनिवर्सिटी ने 25-19 के अंतर से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। दर्शक दीर्घा समेत मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद लाल सिंह ने भी खिलाड़ियों की हौसला आफजाई की। सांसद ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए खेल को जीवन के लिए महत्वपूर्ण करार दिया। उन्होंने वॉलीबाल खेल पर विस्तार से विचार रखे। वहीं प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए मेजबान कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. नेतर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में जम्मू संभाग से कुल 31 टीमों ने हिस्सा लिया। अलग-अलग चरण में बेहतर प्रदर्शन के बाद पीजी जम्मू और हीरानगर डिग्री कॉलेज की टीमों ने फाइनल में जगह पक्की की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद जम्मू यूनिवर्सिटी के फिजिकल एजूकेशन डायरेक्टर प्रो. ध्यान सिंह भाऊ ने मेजबान कॉलेज को बधाई देते हुए कहा कि प्रांत स्तर की प्रतियोगिता के सफल आयोजन का सेहरा कॉलेज प्रशासन के सिर बंधता है। भविष्य में भी कॉलेज को महत्वपूर्ण स्तर के आयोजन की मेजबानी दी जाएगी। वहीं प्रतियोगिता आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में कॉलेज के फिजिकल एजूकेशन डायरेक्टर डॉ. बलविंदर सिंह समेत मुल्ख राज शर्मा, रोशन शर्मा, संजीव सिंह, योगराज शर्मा, मोहिंदर शर्मा, मदन लाल, मंदीप सिंह, पंकज सपोलिया शामिल थे। समापन समारोह के दौरान कॉलेज स्टाफ के सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed