फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   नया टोल प्लाजा तो मिला, राहत नहीं

नया टोल प्लाजा तो मिला, राहत नहीं

Tue, 15 Jan 2013 05:31 AM IST
Kathua
Kathua Updated Tue, 15 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। राज्य का प्रवेशद्वार लखनपुर इन दिनों नई टोल प्लाजा की इमारत को लेकर चर्चा में है। तकभनीकी सुविधाओं से लैस इस इमारत को कर्मचारियों के लिए सुविधाजनक बना दिया गया लेकिन रोजाना गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को सुविधाओं के नाम पर फिलहाल कोरे आश्वासन ही मिले हैं। 42 करोड़ की लागत से बने टोल प्लाजा की इमारत से गुजरने के बाद वाहन चालकों को खस्ताहाल सड़क पर दुर्दशा के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

नए टोल प्लाजा से सटे पार्किंग लाट से गुजरने वाले सैकड़ाें वाहन चालक सरकार की लापरवाही को लेकर खासे रोष में हैं। लाखों के वाहन को दुर्दशा के लिए खस्ताहाल सड़क से गुजारने को मजबूर चालकों की व्यथा सुनने वाला भी कोई नहीं है। आलम यह है कि नए रावी पुल से दाखिल होने वाले वाहनों को पार्किंग यार्ड से होते हुए रावी दरिया के किनारे कच्चे रास्ते पर उतार दिया जाता है। यह रास्ता नेशनल हाइवे पर रेलवे पुल के नजदीक मिलता है, लेकिन मात्र एक या दो किलोमीटर की यह दूरी वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनी हुई है।
विज्ञापन

मार्ग को दुरुस्त करना भूल गई सरकार
अमर उजाला से बातचीत में वाहन चालक मोहम्मद सादिक, रहमान मलिक, बुआ दित्ता, रमेश, इरफान और परवेज ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार ने नया टोल प्लाजा तो बनवा दिया, लेकिन वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बने इस मार्ग को दुरुस्त करना भूल गई। उन्होंने कहा कि लाखों की लागत से तैयार किए वाहनों की दुर्दशा होते देखना चालकों की मजबूरी बन गया है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। चालकाें ने बताया कि एक तरफ जहां कच्चे बदहाल सड़क मार्ग से वाहनों की आवाजाही से भारी नुकसान उठाना पड़ता है, वहीं वाहनों के मालिकों से भी फटकार सुननी पड़ती है। सरकार को राज्य के प्रवेशद्वार की डायवर्र्जन को भी दुरुस्त करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed