{"_id":"28-25871","slug":"Kathua-25871-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफजल को फांसी देने की मांग हुई तेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफजल को फांसी देने की मांग हुई तेज
Kathua
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कठुआ। सरकार द्वारा मुंबई हमले के जिंदा पकड़े गए एक मात्र आरोपी अजमल कसाब को फांसी देने के बाद अफजल गुरू को भी फांसी देने की मांग मुखर होने लगी है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को प्रदर्शन कर फांसी की मांग की। दल के नेता देवेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार ने कसाब को फांसी देकर देशद्रोहियों को सबक सिखाया है, लेकिन सरकार को अफजल गुरू की फांसी को भी सुनिश्चित करे। इससे पूर्व प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं नें आतंकियों व उनका समर्थन करने वालों के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
इस मौके पर देवेंद्र शर्मा ने कहा कि अजमल कसाब को दी गई फांसी मुंबई हमले के निर्दोष लोगों के लिए श्रद्धांजलि है। इसके साथ ही मुंबई हमले में शहादत पाने वाले वीरों का भी सम्मान है। इसके साथ ही उन्हाेंने मांग कि है कि वर्ष 2001 में संसद पर हमला करने के आरोपी अफजल गुरु को भी जल्द से जल्द फांसी दी जाए। उन्होंने कहा कि देश में आतंक के जड़ से खत्म करने के लिए इस प्रकार के ठोस फैसलों को लेना बहुत जरूरी है। इसके साथ उन्होंने अफजल गुरु को सुनाई गई फांसी की सजा को कम करने के संबंध में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा किए गए ट्विट को सरकार का अफजल गुरु के प्रति नरम रवैया अपनाने का इशारा बताया।