फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   नशे के कारोबारियों पर कसेगी नकेल

नशे के कारोबारियों पर कसेगी नकेल

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Kathua
Kathua Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कठुआ। नशीली दवाओं को नशे की डोज के तौर पर परोसने वाले धंधेबाजों के साथ साथ अब नशेड़ियों पर भी नकेल कसती जा रही है। दो दिन पूर्व नशीले कैप्सूलों की खेप के साथ पकड़े गए तीन आरोपियाें की निशानदेही पर पुलिस ने दिन भर छापेमारी की।
विज्ञापन

एक व्यापक मुहिम की तर्ज पर की गई ताबड़तोड़ छापेमारी में नशीले कैप्सूलों की सप्लाई करने के दो आरोपियों समेत नौ लोगाें को पुलिस ने काबू कर लिया। सात आरोपी युवक नशे के आदी बताए जा रहे हैं, जिनके कब्जे से कुछ कैप्सूल भी बरामद हुए हैं। नशीले कैप्सूल खिलाने और खाने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान और तेज करने की रणनीति बनाई है। सिटी थाने से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने दो दिन पूर्व ही वार्ड सत्रह के रहने वाले रशपाल सिंह, वार्ड पंद्रह के रहने वाले जतिंदर सिंह और शिवानगर के निवासी संदीप सिंह को नशीले कैप्सूलों की खेप के साथ हिरासत में लिया था।
विज्ञापन

इन्हीं तीन आरोपियों से गहन पूछताछ के दौरान नशे के कारोबारियाें और नशेड़ियों की जानकारियां हासिल हो गईं। पुलिस ने इस नेटवर्क में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया और एक एक कर नौ लोगों को काबू कर लिया। इनमें दो आरोपी जगतार सिंह निवासी नूरपुर हिमाचल प्रदेश और अतुल शर्मा निवासी हिमाचल प्रदेश नशीली दवाओं के सप्लायर बताए जा रहे हैं। वहीं नशीली दवाओं का सेवन करने वालों में शामिल कपिल कुमार निवासी वार्ड दो, राजिंदर सिंह निवासी कृष्णा कालोनी, राजन वर्मा निवासी वार्ड दो, संजय निवासी वार्ड आठ, सन्नी निवासी वार्ड छह, राम प्रशाद निवासी वार्ड चौदह और सन्नी वार्ड आठ को पुलिस ने अलग अलग स्थानों से काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी चंचल सिंह ने बताया कि नशीली दवाओं को सप्लाई करने वाले और उनका सेवन करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार दबिश देगी। शहर समेत आसपास के इलाकों में नशेड़ियों का नेटवर्क फैला हुआ है जिसे पूरी तरह से ध्वस्त करने की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed