फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   जम्मू संभाग के लोगों को प्राथमिकता देगी पैंथर्स पार्टी

जम्मू संभाग के लोगों को प्राथमिकता देगी पैंथर्स पार्टी

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Kathua
Kathua Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हीरानगर। पैंथर्स पार्टी हमेशा जम्मू के लोगों की अवाज बनकर हर स्तर पर काम करती आई है और आगे भी करती रहेगी, यह बात पैंथर्स पार्टी के नवनियुक्त चेयरमैन एवं विधायक हर्षदेव सिंह ने शुक्रवार को दियालाचक्क में पार्टी के कार्यक्रम के दौरान कही।
विज्ञापन

पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह के स्वागत के लिए पैंथर्स पार्टी की तहसील हीरानगर इकाई की तरफ से उनके स्वागत के लिए दियालाचक्क में एक जनसभा का आयोयन किया गया। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त चेयरमैन हर्षदेव सिंह का जोरदार स्वागत किया इस अवसर पर पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष एवं उधमपुर के विधायक बलवंत सिंह मनकोटीया, पार्टी के महासचिव एवं सांबा के विधायक यशपाल कुंडल और पार्टी के संभाग के अध्यक्ष फकीर नाथ भी उनके साथ मैजूद रहे। जनसभा के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पैंथर्स पार्टी की करनी और कथनी में कभी कोई अंतर नहीं रहा है। पार्टी हमेशा से ही जम्मू संभाग के साथ होने वाले किसी भी भेदभाव के खिलाफ हर मोर्चे पर सबसे आगे खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि पैंथर्स पार्टी का गठन जम्मू के लोगों को उनका हक, इंसाफ और अधिकार दिलवाने के लिए किया गया था, जिस पर चलते हुए पार्टी लगातार लोगों की आवाज बनकर हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ती आ रही है। पार्टी की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि पैंथर्स पार्टी को एक बार सता में तीन साल तक बने रहने का मौका मिला था। इस दौरान जितना काम हुआ उतना पिछले 65 वर्षो में भी नहीं हो सका। इस अवसर पर पार्टी के अध्यक्ष बलवंत सिंह मनकोटिया, सांबा के विधायक यश पाल कुंडल, पूर्व विधायक फकीर नाथ सहित जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया, तहसील प्रधान अशोक कुमार, राज्य सचिव राजेंद्र सिंह मंजू, सतीश कुमार काला और अजय सिंह निटू ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed