फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   दीवार तोड़ नकदी और जेवर ले उड़े चोर

दीवार तोड़ नकदी और जेवर ले उड़े चोर

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Kathua
Kathua Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बसोहली (ब्यूरो)। पंचायत पूंडा में चोरों ने बुधवार देर रात को एक घर की दीवार तोड़ कर भीतर से कुछ नगदी व सोने चांदी के जेवरात चुरा ले गए। बोधराज पुत्र गौरी राम निवासी पूंडा ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि बुधवार को खाना खाने के बाद रात करीब ग्यारह बजे घर के बरामदे में सो गए। सुबह जब उनकी पत्नी ने दरवाजा खोला, तो कमरे के पीछे के हिस्से की दीवार टूटी हुई थी तथा सामान बिखरा पड़ा था। बोधराज ने बताया कि चोरों ने पहले एक कमरे की दीवार तोड़ी, वहां कुछ नहीं मिला तो उन्होंने दूसरे कमरे की दीवार भी तोड़ी। यहां से चोरों ने संदूक से 1200 रुपये नकद, एक जोड़ी सोने के कांटे, दो सोने की अंगुठियां, चांदी की पायल, सोने का कोका समेट लिया। इसके अलावा हवन के लिए बनवाए गए चांदी के कुछ सामान भी ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed