{"_id":"28-25530","slug":"Kathua-25530-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेघर लोगों के लिए लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेघर लोगों के लिए लगाई न्याय की गुहार
Kathua
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कठुआ। पिछले कई वर्षों से अपने आशियाने की आस लगाए बैठे लोगों के लिए आईडीपी ने आवाज उठाई है। आईडीपी के अध्यक्ष आईडी खजूरिया के नेतृत्व में शिष्टमंडल जिला विकास आयुक्त जाहिदा खान से मिला और न्याय की गुहार लगाई।
गुरुवार को जिला विकास आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए जिले के बेघर और भूमिहीन लोगों ने अपनी समस्या से अवगत करवाया।
इंटरनेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष आईडी खजूरिया ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 1965 में भूमिहीन व बेघर लोगों को आवास उपलब्ध करवाने हेतु खरीदी गई जमीन को माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा काबिज लोगों से मुक्त नहीं करवाया गया है। भूमि अधिग्रहण में सरकारी लापरवाही से भूमि बेच चुके लोग अभी तक कब्जा जमाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसी संबंध में समाजिक इंसाफ मंच द्वारा लगाई गई जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए माननीय उच्च न्यायालय ने इन लेागों को तत्काल प्रभाव से राहत दिलवाने के आदेश दिए थे, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है। लिहाजा खरीदे गए प्लाट पर कब्जा छुड़वाकर बेघर लोगों को राहत पहुंचाई जाए, ताकि यह आने वाली सर्दी में अपने बच्चों को छत के नीचे रख सकें।
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को पहले तहसील स्तर पर उठाया गया उसके बाद अब जिला प्रशासन तक पहुंचे है। हालांकि समाज कल्याण विभाग को सूची भी उपलब्ध करवाई गई है लेकिन अभी तक इंसाफ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन को तेज करते हुए सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर आईडीपी के जिला अध्यक्ष बीएल कांडले ने कहा कि प्रशासन को तुरंत इन लोगों को राहत प्रदान करने की दिशा में आगे आना चाहिए। इस अवसर पर राम पाल शर्मा, सुभाष चंद्र, सुरेश कुमार शर्मा, शिव कुमार, प्रेम सिंह, करम चंद, देसराज, कालीदास, विजय कुमार, अशोक कुमार, बचन लाल आदि उपस्थित रहे।