फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   बिलावर में मंत्री ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं

बिलावर में मंत्री ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Kathua
Kathua Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिलावर। स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री डा. मनोहरलाल शर्मा ने शनिवार को स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में एक जनता दरबार का अयोजन कर तहसील के लोगों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर तहसील के विभिन्न पंचायत हल्कों से आए ग्रामीणों ने अपने-अपने इलाके की समस्याओं को मंत्री के सामने रखी।
विज्ञापन

अधिकतर ग्रामीणों ने बिजली विभाग द्वारा सुबह और शाम के समय की जा रही बिजली कटौती को खत्म करने के लिए कहा। वक्ताओं ने कहा कि सुबह और शाम के समय बिजली बंद रहने की वजह से इलाके के विद्यार्थियों को पढ़ने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। यही नहीं शाम को धार्मिक स्थलों में होनी वाली पूजा और आरती भी बिजली बंद रहने से प्रभावित रहती है।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्रामीणों ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के और तहसील के विभिन्न प्राइमरी हेल्थ सेंटरों पर डाक्टरों व अन्य चिकित्साकर्मियों के खाली पद भरने की भी मांग की। बिलावर के लोगों ने मंत्री से अपर बाजार की खस्ता हालत को देखते हुए शीघ्र उचित मरम्मत कराने की मांग की। मंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह तमाम समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed