फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   दशकों बाद भी टिल्ला मार्ग कच्चा

दशकों बाद भी टिल्ला मार्ग कच्चा

Sat, 27 Oct 2012 12:00 PM IST
Kathua
Kathua Updated Sat, 27 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिलावर। म्यूनिसिपल कमेटी ने कमेटी के बार्ड नंबर सात को सड़क के माध्यम से जोेड़ने के लिए कई लाख रुपये खर्च कर टिल्ला सड़क का निर्माण शुरू करवाया था, लेकिन कई दशक गुजर जाने के बाद भी उक्त सड़क पक्की नहीं हो पाई है। जगह-जगह बिखरा कंकरा आने-जाने बाले राहगिरों को न के वल चिढ़ा रहा है, बल्कि उनके लिए परेशानी का सबब भी बनता जा रहा है। रमेशचंद्र, लालचंद, कर्मसिहं, अवतार कृष्ण आदि ने बताया कि म्यूनिसिपल कमेटी ने कई दशक पहले बीडीओ दफ्तर से टिल्ला गांव तक सड़क बनाने का कार्य शुरू किया था। उस समय लोगों को बहुत उम्मीद बंधी थी कि अब जल्द ही गाड़ी टिल्ला गांव में पहुंच जाएगी। लेकिन काफी अर्सा गुजर जाने के बाद भी उक्त सड़क को पक्का नहीं किया गया है।
विज्ञापन

आज भी सड़क पर कंकरा बिखरा पड़ा है। सड़क पर गाड़ी चलाना, तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। इन लोगों ने कमेटी से कहा कि टिल्ला गांव के लोगों की परेशानी को देखते हुए शीघ्र सड़क पर तारकोल बिछा कर उसे पक्का बनाए, ताकि उस पर लोगों की सुविधा के लिए आटो सेवा शुरू हो सके। इसके अलावा इन लोगों ने सरकार से प्राईमरी स्कूल टिल्ला का दर्जा वढ़ा कर मिडिल स्कूल करने और गांव के सभी मोहल्लों को पक्कों गलियों से जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed