{"_id":"21481","slug":"Kathua-21481-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदाई करते दीवार ढही, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदाई करते दीवार ढही, हादसा टला
Kathua
Updated Mon, 13 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। शहर के मुख्य मार्ग का सड़क विस्तारीकरण कार्य हादसे का सबब बनने से टल गया। शहीदी चौक से गर्ल्स हायर सेकेंडरी चौक के हिस्से में एक तरफ नाला निर्माण के लिए मशीन से की जा रही खुदाई परेशानी का सबब बन गई। यूको बैंक के सामने मशीन की खुदाई के दौरान एक निजी आवास की दीवार भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि उसकी चपेट में कोई नहीं आया। अलबत्ता कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल रहा। भुक्तभोगी शशि शर्मा के अनुसार नाले की खुदाई का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को दीवार का मुआवजा देना होगा। उल्लेखनीय है कि बरसात के सीजन में नाले की खुदाई का काम परेशानी का सबब बन रहा है। दुकानों और निजी आवासों से बिल्कुल सटकर की जा रही नाले की खुदाई के दौरान बारिश का पानी परेशान कर रहा है।
विज्ञापन