{"_id":"5cba1cf7bdec22146d709048","slug":"91555700983-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचई सीपी वर्कर्स में आक्रोश बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचई सीपी वर्कर्स में आक्रोश बरकरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। पीएचई सीपी वर्कर्स ने शुक्रवार को भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उनका राजनीति शोषण किया जा रहा है। एक महीने का वेतन राज्यपाल की ओर से जारी किया गया है, लेकिन अफसर इसे उनतक नहीं पहुंचा पाए हैं। गलत पार्टी को वोट देने का आरोप लगाया जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे शिव नारायण सिंह ने कहा कि चुनाव में उन्होंने किसे वोट दिया यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है। लेकिन वेतन देने के लिए उन्हें इसकी जानकारी देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। चुनाव से पूर्व भी उन्हें भाजपा के नाम वोट देने के लिए मजबूर किया जाता रहा। पांच साल में एक महीने का वेतन आया है और इसे भी नहीं दिया जा रहा है। दाखिले का समय है और यह वेतन उनके लिए संजीवनी है, लेकिन अफसरशाही नेताओं के दबाव में काम कर रही है। यह बहुत ही चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि अगर मांगों को पूरा और वेतन जारी नहीं किया गया तो वह उग्र रख अपनाने के लिए मजबूर होंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह अपना हक लेकर रहेंगे और जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा वह इसी प्रकार धरना प्रदर्शन करते रहेंगे।