{"_id":"5c2bd208bdec223c700523b5","slug":"81546375688-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नए वर्ष में बना रहे अमन और भाईचारा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नए वर्ष में बना रहे अमन और भाईचारा’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। शहर के लोगों ने एक बार फिर भाईचारे की मिसाल पेश की है। बीते वर्ष में जो मामला वार्ड चौदह के पार्षद के बयान के साथ शुरू हुआ, उसे सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने नए साल के पहले ही दिन माफी मांगकर समाप्त किया। पार्षद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदू धर्म ग्रंथों पर की गई बयानबाजी पर उन्होंने माफी मांगी और कहा नए वर्ष में जिले में अमन और भाईचारा बना रहेगा। सब लोग मिल जुल कर जिले की तरक्की के लिए काम करेंगे।
यूनियन के उप प्रधान सोमराज ने कहा कि सफाई कर्मचारी यूनियन विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई बयानबाजी के लिए माफी मांगता है। उनका मकसद किसी की भावनाओं को आहत करने का नहीं है। पार्षद से गलती हुई तो उन्होंने अपनी गलती के लिए माफी मांगी। इसी तरह सफाई कर्मचारी यूनियन भी अपनी गलती के लिए मांफी मांगती है। यूनियन के कोषाध्यक्ष अवनेश अभि ने कहा कि यह मामला वार्ड चौदह के पार्षद की ओर से हुए बयान के बाद सामने आया था। इसके बाद उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। पार्षद ने अपने बयान के लिए माफी मांगी थी। ऐसे में विरोध प्रदर्शन के दौरान उनके बयान से भी अगर किसी को ठेस पहुंची है, तो वे इसके लिए माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि नए साल पर दोनों ओर से माफी के बाद शहर में अमन और भाईचारा बना रहे, यही उम्मीद है। किसी भी धर्म को ठेस पहुंचाने की भावना से बयान नहीं दिया गया था।