फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   बैंक में लगी आग, दो कंप्यूटर, एसी और अन्य सामान जलकर राख

बैंक में लगी आग, दो कंप्यूटर, एसी और अन्य सामान जलकर राख

विज्ञापन
बैंक में लगी आग, दो कंप्यूटर, एसी और अन्य सामान जलकर राख
कठुआ। सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे के लगभग अचानक पारलीवंड में जम्मू-कश्मीर ग्रामीण बैंक की शाखा में आग लग गई। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों ने अग्निशमन दस्ते को जानकारी दी जिसके बाद दस्ते ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने आग को बैंक के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक दिया, लेकिन इस बीच दो कंप्यूटर, दो टेबल, कुर्सियां और एसी जलकर राख हो गए। अग्निशमन दस्ते को अधिक मशक्कत इसलिए भी करनी पड़ी क्योंकि बैंक की सभी खिड़कियां पूरी तरह से बंद थीं और अंदर-बाहर आने-जाने के लिए भी एक ही रास्ता था। ऐसे में आग के बाद उठे धुएं से आग किस कोने में लगी है, इसाक पता करने में ही आधे घंटे से अधिक का समय बीत गया। अग्निशमन विभाग के अनुसार आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी, जो लोन कैबिन की ओर भड़की हुई थी। आग को बैंक के अन्य हिस्सों तक फैलने से रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed